मुरादाबाद : लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक विधानसभा अध्यक्ष मुरादाबाद राकेश कुमार के कार्यालय ग्राम रफातपुर में हुई । जिलाध्यक्ष डॉ . अरविंद कुमार राठौर ने कहा कि मुरादाबाद जिला के त्रिस्तरीय चुनाव लोक जनशक्ति पार्टी अकेले लडेगी। जिला पंचायत सदस्य के जितने भी वार्ड हैं , सभी वार्डों पर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ाया जाएगा । विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी । लेकिन , इससे पहले हमें जिला पंचायत सदस्य की सीटों को जीतना है । हमारे नेता चिराग पासवान लोजपा का संगठन मजबूत करने में लगे हुए हैं । चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत नहीं है सभी पदाधिकारी कार्यकर्तागण चुनाव की तैयारी में जुट जाएं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
