ठाकुरद्वारा : पुरानी कहासुनी के चलते घास काट रही युवती को मारपीट कर घायल कर दिया पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित दो के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैद्य कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीद नगर निवासी अख्तरी पत्नी रहीस ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा कि उसकी पुत्री मेहताब रविवार की सुबह घास काटने अपने खेत पर गई थी आरोप है कि गांव के नसीम जहां पत्नी असगर व नईम पुत्र अमीरा ने पुरानी कहासुनी को लेकर उसकी पुत्री के साथ गाली- गलौज शुरू कर दी उसने विरोध किया तो मेहताब को आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
