ठाकुरद्वारा : घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी करने व गाली – गलौज व धमकी देने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असलेमपुर निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कहा कि उसने पुत्री का रिश्ता उत्तराखंड के काशीपुर निवासी एक युवक के साथ तय किया है गांव का रविंद्र कुमार उसके दामाद को मैसेज भेजकर रिश्ता तोड़वाना चाहता है रविंद्र कुमार , उसका भाई प्रदीप , बहन प्रीति , रविंद्र की मां और भाभी उसके घर आकर पुत्री के साथ अभद्रता करते हैं शनिवार को रविंद्र कुमार उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com