ठाकुरद्वारा : उधार के पैसे वापस मांगने पर घर में घुसकर मारपीट की न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच पर मुकदमा दर्ज किया है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भायपुर निवासी अकील अहमद पुत्र रहीस अहमद ने न्यायालय में याचिका दायर की थी कहा कि उसके भाई अकील ने गांव के नसीम शाह को मुंबई के बेकरी स्वामी से 49 हजाररुपये अपनी जमानत पर उधार दिलाये थे।जब पैसे वापस नहीं किया तो बेकरी स्वामी ने उसे नौकरी से निकाल दिया रुपये मांगने पर नसीम रंजिश रखने लगा और 31 जनवरी 2021 कीरात नौ बजे नसीम अपने भाई हासिम शाह , बाबू शाह व अपने पिता शमीम शाह और एक अज्ञात व्यक्ति की मदद से उसके घर घुस आया सभी ने उसके माता पिता को धारदार हथियार और तमंचे की बट से मारपीट कर घायल कर दिया पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली थी जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
