ठाकुरद्वारा : तेज गति आल्टो कार ने साइकिल सवार दुकानदार को रौंदा दिया उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है नगर के वार्ड 15 निवासी बालमुकुंद सिंह 55 पुत्र मुन्नीलाल की मुख्य बाजार में चना मूंगफली की दुकान है सुबह बालमुकंद साइकिल पर सवार होकर घर से दुकान खोलने निकला था मुरादाबाद काशीपुर हाईवे पर तेज गति आल्टो कार ने साइकिल सवार बालमुकंद को टक्कर मार दी चालक कार छोड़कर फरार हो गया राहगीरों की मदद से पुलिस ने उठाकर बालमुकुंद को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की पत्नी इंद्रवती ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है व्यापार मंडल ने जताई संवेदना : चना मूंगफली कारोबारी बालमुकुंद की हादसे में मौत पर व्यापार मंडल ने दुख जताया है व्यापारियों ने मृतक के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की मृतक की पत्नी और 6 बच्चों को सांत्वना के साथ सहयोग
का आश्वासन दिया । व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल के अनुसार बालमुकुंद हंसमुख और मिलनसार व्यवहार का व्यक्ति था , अनुराग सिंघल , गौरव चौहान आदि ने संवेदना व्यक्त की है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
