ठाकुरद्वारा गाली- गलौच का विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित के पिता की तहरीर
के आधार पर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर गौसाई निवासी सुग्रीव सिंह पुत्र कालूराम ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम 7:00 बजे पुरानी कहासुनी को लेकर उसके पड़ोस के रहने वाले आकाश पुत्र भूपसिंह व राहुल पुत्र होशराम सिंह व कपिल कुमार पुत्र नन्हे निवासीगण लालपुर गौसाई उसके पुत्र टिंकू के साथ गाली-गलौच करने लगे जब उसके पुत्र ने गाली- गलौच का विरोध किया तो उसे आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com