ठाकुरद्वारा क्षेत्र में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकाल देने के आरोप में महिलाओं सहित
तीन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैl कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शरीफ नगर निवासी नरगिस जहां पुत्री गौहर अली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी 9 माह पूर्व गांव के ही नौशाद पुत्र रजा हुसैन के साथ हुई थी उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था आरोप है कि शादी में मिले दान दहेज से उसका पति व सास और जेठानी खुश नहीं थे इसी के चलते आए दिन उसको प्रताड़ित करते रहते थे आरोप यह भी है कि 10 फरवरी 2021 को उसके पति नौशाद व जेठानी शबाना और सास आमना ने एक लाख रुपये की मांग के चलते उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com