(मोहम्मद आरिफ की रिपोर्ट काशीपुर से) corona का ग्राफ लगातार ही चढ़ता जा रहा है। काशीपुर में आज 28 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि श्यामपुरम कालोनी में 38 व 26 वर्षीय दो महिलायें तथा व 17 वर्षीय किशोर, मौ. कानूनगोयान से 35 वर्षीय महिला, प्रभात कालोनी में 47 साल का पुरुष, 50 वर्षीय महिला व 19 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव आये हैं।

मौ. विजय नगर नई बस्ती में एक ही परिवार से 57 व 29 वर्षीय पुरुष तथा 29, 27 व 20 वर्षीय महिलायें तथा 8 साल का एक और 8 माह का एक बच्चा तथा 23 व 43 साल की महिलायें कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं।

मौ.आर्यनगर में 60 वर्षीय पुरुष तथा 14 वर्ष का बच्चा, महेशपुरा में 70 वर्षीय वृद्ध व 35 वर्षीय महिला तथा उसके 12 व 10 साल के बच्चे। पशुपति इन्डस्ट्री का 42 वर्षीय पुरुष तथा शिवनगर कालोनी में 15 वर्षीय बच्ची व 29 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

सैनिक कालोनी में एक 28 वर्षीय महिला, लक्ष्मीपुर पट्टी में 35 वर्षीय युवक तथा चैती मंदिर की एक 31 वर्षीय महिलाकोरोना पाॅजटिव पाये गये हंै।

उधर, रुद्रपुर में 5 महिलायें व 15 पुरुष कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसमें 7 लोग मेट्रोपोलिस तथा 6 लोग पुलिस लाईन के हैं।

वहीं, दिनेशपुर में एक तथा खटीमा के 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com