आज दिनांक 18/2/2021 सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर भारतीय किसान यूनियन के प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष मोहम्मद खान साहब को रेल रोको अभियान की भनक लगते ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और उन्हीं के घर में जबरन नज़र बंद कर दिया गया, आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल अंबावात के आदेश के अनुसार रेल रोको अभियान का आगाज मोहम्मद हई खान को अपने हज़ारो कार्य कर्ताओं के साथ करना था जेसे ही थाना जेठवारा प्रतापगढ़ को इसकी जानकारी मिली जिला अध्यक्ष मोहम्मद हई खान को तत्काल प्रभाव से अरेस्ट कर लिया गया और उनको उनके ही घर में नज़र बंद कर दिया गया, उसके बाद शाम को चार बजे उन्हें घर में नजर बंद से मुक्त किया गया जिससे प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष मोहम्मद हई खान किसानो के समर्थन मे रेल रोको आंदोलन को पूर्ण रूप से अंजाम ना दे सके, ये शाशन और प्रशासन की तानाशाही का आलम है कि आप अपने हक के लिए संविधान के अनुच्छेद के अंतर्गत अपनी आवाज़ बुलन्द नहीं कर सकते हैं, आज अन्न दाता किसान तीन महीने से प्रोटेस्ट कर रहा है, लेकिन सरकार है कि अपनी अड़ियल रवैये से किसानो की समस्या का समाधान तो मिलना दूर की बात है किसानो के खिलाफ तीन काले कानून पे बात करने से पीछे हट जाती है, ना जाने कितने किसान मौत के मुह मे समा चुके हैं, ना जाने कितनी माओ की गोंद सुनी हो चुकी है, ना जाने कितनी पत्नियों की माँग सुनी हो चुकी है, ना जाने कितनी बहनो की आंखे अपने भाईयों को देखने को तरस गई है आज उनके भाई किसान आंदोलन मे सरकार की हठधर्मिता की वज़ह से मौत के मुह मे समा चुके हैं, परंतु सरकार के कलेजे मे दर्द उभर कर सामने नहीं आया है, ये सरकार की तानाशाही और सरकार की हिटलरशाही उसका किसानो के प्रति अड़ियल पन एक दिन भारत देश को गर्त में लेजाकर ही दम लेगा,!”

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
