सकुंल बैठक में मिशन प्रेेरणा प्राप्त करने की शिक्षको को दिलायी शपथ
ठाकुरद्वारा। न्यायपंचायत रतुपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। ,बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कांठ मुरादाबाद -डा०प्रवेश कुमार यादव । तथा बैठक का संचालन -जितेंद्र कुमार ए आर पी डिलारी ने किया।
बैठक के पहले भाग में ,वातावरण को सहज एवं सीखने के अनुकूल बनाना के अंतर्गत सर्वप्रथम-सरस्वती वंदना व राष्ट्रगान हुआ । बैठक के दूसरे भाग आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका अथवा विभाग द्वारा भेजी अन्य टीचर मैनुअल में से किसी एक पाठ का डेमन्स्ट्रेशन के अंतर्गत- स्वेता रस्तोगी सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय रतुपुरा के द्वारा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित पाठ योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया ।
इस दौरान जितेंद्र कुमार ए आर पी द्वारा आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह संदर्शिकाओ प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका ,प्रेरणा लक्ष्यों ,आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिकाओ,सहज, प्रिंट रिच सामग्री लर्निंग कॉर्नर दीक्षा एप्प रीड एलांग एप्प, सक्रिय पुस्तकालय, शिक्षक डायरी तथा जेंडर इक्विटी इन एजुकेशन पर विस्तार से बताया गया । बैठक में डा0 सचिन कुमार शुक्ला एस आर ,डायट मेंटर डा०अजय विक्रम सिंह ,डा,अनिल कुमार यादव ने मिशन प्रेरणा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। डा०टीना बर्मा डायट मेंटर द्वारा मिशन प्रेरणा को प्राप्त करने हेतु शपथ दिलाई गई। बैठक के व तीसरे और चतुर्थ भाग विद्यालय स्तर की चुनौतियों पर चर्चा के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह द्वारा काफी विस्तार से बताया गया और मिशन प्रेरणा के प्रति प्रोत्साहित किया गया । प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांठ द्वारा मिशन प्रेरणा को पूरी तरह से आत्मसात कर विद्यालयों में क्रियान्वयित करने के निर्देश दिए । बैठक में पीयूष कुमार , नवनीत कुमार , योगराज सिंह , सचिन कुमार शर्मा ,ए आर पी , अकरम हुसैन अंसारी , सतेन्द्र कुमार प्रधानाध्यापक धींगरपुर, विपेन्द्र कुमार इ०अ०मनकुआ, सोनिया चौहान, हरि कुमार, होशियार सिंह सिंह ,अवशेष कुमार, अनुजा राजपूत, अशोक कुमार ,अश्विनी कुमार, , बलवीर सिंह ,दिनेश कुमार मौर्य , हरि कुमार आदि उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
