ठाकुरद्वारा । अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार घायल हो गया घायल को नगर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को नगर के वार्ड नं 16 निवासी माजिद पुत्र अब्दुल रज़ाक बाइक से ठाकुरद्वारा से सुरजननगर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया जिसे राहगीरों की मदद से नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com