ठाकुरद्वारा
रामसरन लाल मैमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुरा पदार्थ में “मिशन शक्ति कार्ययोजना” के अंतर्गत शनिवार को समाज के सभी नागरिकों विशेष रुप से बालकों के मध्य बालिका एवं नारी सुरक्षा के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन करते हुए छात्रों एवं अध्यापकों और नागरिकों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई । इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सैना ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि सरकार एवं मुख्यमंत्री द्वारा बालिका एवं नारी सुरक्षा हेतु सराहनीय प्रयास किए गए हैं । किंतु केवल सरकार के प्रयास मात्र से इस लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं है । वास्तव में समाज के सभी नागरिकों विशेष रुप से पुरुषों के द्वारा हर बेटी बहन और मां को सम्मान मिले । उनकी सुरक्षा की भावना हमारे मन में जागृत हो, हर बेटी मां बहन को हम हमारे परिवार की मां बेटी और बहन के रूप में सम्मान दें तो इस लक्ष्य को प्राप्त करना बहुत ही आसान हो जाएगा । समाज की हर बहन बेटी सुरक्षित होगी । यदि समाज का हर नागरिक नारी शक्ति की सुरक्षा के लिए भावनात्मक रूप से हर समय तत्पर रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत नारी शक्ति का अपमान नहीं कर सकती । नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए हम सभी को जागरूक होकर समाज के दूसरे लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है । धर्मवीर सिंह सतीश कुमार जयपाल सिंह, विकेश कुमार , रघुवीर सिंह , नवोदित कुमार,अमन सक्सैना, अभय सक्सैना, निर्वेश कुमारी और पुष्पा कुमारी उपस्थित रहे ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
