ठाकुरद्वारा। बिलारी मे हो रही महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू कार्यकर्ता और किसान संगठन के महासचिव घनेंद्र शर्मा व राजेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रवाना हुए।
बिलारी में किसान विरोधी कृषि कानूून को लेकर होने वाली भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के नेतृत्व में महापंचायत में शामिल होने के लिए क्षेत्र के गांव रामूवाला गनेश में चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां से कार्यकर्ताओ और किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान मौके पर महामंत्री हरिराज सिंह, राहुल चौधरी, अनिल बिश्नोई, विवेक चौधरी, दिलशेर प्रधान, मंशाराम यादव, आदि शामिल रहे। वहीं भाकियू के महासचिव घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान भारी संख्या में क्षेत्र के गांव कुंआखेड़ा में एकत्र हुए। जहां से कार्यकर्ता और किसान जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी की अगवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महापंचायत में शामिल होने के लिए वाहनो से रवाना हुए। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव , डिलारी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह वैद्य जी, अनूप सिंह,यदुवीर सिंह, उदयपाल सिंह, तेजप्रकाश सिंह, राजकुमार, हाली गुलजार, सूर्यदेव, भूवदेव, जयप्रकाश, गौरव व मोहम्मद हनीफ आदि l

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com