काशीपुर (आरिफ खान) : बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती घर से लापता हो गई है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसका पता लगाना शुरू कर दिया है।
पुलिस को दी तहरीर में न्यू आवास विकास, काशीपुर निवासी अरुण साहनी पुत्र राम अवध साहनी ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सोनम साहनी बीते 17 जुलाई की मध्यरात्रि परिजनों को बगैर बताए घर से अचानक कहीं गायब हो गई। इस दौरान तमाम संभावित स्थानों पर तलाशी के बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की गुमशुदगी दर्ज कर गायब युवती का पता लगाना शुरू कर दिया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
