ठाकुरद्वारा रामसरन लाल मैमोरियल इंटर कॉलेज में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एकात्म मानवतावाद के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चरण कमलों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई क्षेत्र के गांव पसियापुरा पदार्थ स्थित रामसरन लाल मैमोरियल इंटर कालेज में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पूर्ण्यतिथि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सैना ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपस्थित छात्र – छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र को आत्मसात कर भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया उन्होंने कहा हम सबके द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करके उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके उद्देश्यों को पूरा करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी वह आज भी वैचारिक रूप से हम सबके बीच हैं । इस मौके पर धर्मवीर सिंह सतीश कुमार , जयपाल सिंह , मौहम्मद रिजवान , नवोदित कुमार , अमन सक्सैना , अभय सक्सैना , निर्वेश कुमारी आदि उपस्थित रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com