प्रखंड क्षेत्र विभिन्न जगहों पर बिजली विभाग के टीम ने अवैध बिजली का खपत कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ मुहिम खोल अचानक छापेमारी करने लगी है बिजली विभाग के छापेमारी को लेकर अवैध उपभोक्ताओं मैं हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में जोगापट्टी कन्या अभियंता रोशन कुमार चनपटिया मुकेश शास्त्री बैरिया अभियंता आदित्य राज मानव बल गुड्डू खान झुन्ना कुमार ने पखनाहा बलुआ रामपुर तुम कड़िया पटखौली आदि जगहों में छापेमारी कर अवैध बिजली खपत कर रहे उपक्ताओं का कनेक्शन काट दिया तथा बैरिया थाना में 14 पर प्राथमिकी दर्ज की है दर्ज प्राथमिकी में भुआली पडित, मुस्लिम गद्दी, बृजलाल महतो, ईश्वर लोदी, मनीष झा, बिजली चौधरी, सिकंदर चौधरी, हरीश कुमार, बैजनाथ प्रसाद, बीरबल , इमरान खान आदि का नाम सम्मिलित है इस दौरान विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अवैध बिजली का उपयोग नहीं करें उपभोक्ता शुल्क जमा कर दें बिजली जलाएं दिल में किसी प्रकार की समस्या होती है तो विभाग में संपर्क करने की बात कहीं वही थाना अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com