मुहर्रम पर इबादत व जिक्र-ए-हुसैन करें:आरिफ खान काशीपुर: जनशक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान ने बताया कि मुहर्रम इस्लामी महीना है और इससे इस्लाम धर्म के नए साल की शुरुआत होती है. महीने की 10 तारीख को इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, मुहर्रम का यह सबसे अहम दिन माना गया है.इस दिन रोज़ा भी रखते है।पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन मुहर्रम की 10 तारीख को इस्लाम के दुश्मन यजीद से कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन जंग लड़ते लड़ते शहीद हो गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान ने कहां की मुहर्रम में गरीबों की मदद करें, रोजा रखें और फातिहा दिलाएं।इमाम हुसैन को याद करें।मुहर्रम पर इबादत करें। जिक्र-ए-हुसैन करें। नमाज की पाबंदी करें।उन्होंने कहा कि मोहर्रम में केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया जाना जरूरी है जिससे करोना जैसी घातक बीमारी से बचा जा सके

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
