म्यांमार में तख्तापलट के बाद पूरे देश में तनाव और अशांति बढ़ती जा रही है. सेना के खिलाफ अब लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके बाद सेना के सुप्रीम कमांडर-इन-चीफ मिन आंग ह्लाइंग के आदेश पर इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है. म्यांमार की सबसे बड़ी नेता आंग सान सू की करीबियों को भी अब सेना निशाना बना रही है. सू की ऑस्ट्रेलियाई सलाहकार सीन टर्नेल ने शनिवार को बताया कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.

शनिवार को म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो उठा जिसके बाद सेना ने इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया. हर रात लोग गुस्से में सेना के इस फैसले को लेकर प्रदर्शन करते हैं.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com