ठाकुरद्वाराl वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य मुशाहिद चौधरी ने हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा बच्चा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान केंद्र पर आए मरीजों का निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण किया गया व निशुल्क दवाइयां वितरित की गईl तहसील क्षेत्र के ढकिया में एनजीओ हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा बच्चा केंद्र के उद्घाटन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि एनजीओ हेल्थ केयर सेंटर के चिकित्सकों द्वारा इस अवसर पर आंखों की जांच का फ्री कैंप लगाया गया है और मरीजों को निशुल्क परामर्श व दवाइयां वितरित की गई हैं जो एक सराहनीय कार्य हैं डॉ मोहम्मद फहीम ने बताया कि उनके एनजीओ हेल्थ केयर सेंटर की तरफ से क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी कैंप लगाकर आंखों की जांच व निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे इस दौरान डॉक्टर इस्लाम, डॉक्टर अकील, डॉक्टर शाइस्ता, डॉक्टर ज्योति, नूर मोहम्मद, सद्दाम चौधरी, शान, अतीक अहमद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहेl

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com