कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र में मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई. तीन वर्षीय मासूम घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की तब मासूम का शव घर के पास ही पड़ा मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस जांच में जुटी है कि हत्या करने का कारण क्या रहा.ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफ नगर के रहने वाले संजीव कश्यप का 3 वर्षीय बेटा मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था. इस दौरान वह अचानक गायब हो गया. परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया मगर कहीं पता नहीं चला इससे परिवार में हड़कंप मच गया. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी. 5 घंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव उसके घर के पास ही पड़ा मिला. बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी गांव पहुंचे और अधीनस्थों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए!

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
