ठाकुरद्वारा । मकान की रजिस्ट्री कराये जाने के बाद विक्रेता के पुत्र ने की दो लाख रुपये की मांग । ग्रह स्वामी के विरोध करने पर की मारपीट और दी झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर की गई है।
नगर के मोहल्ला मछली बाज़ार निवासी हाजी मोहम्मद दिलशाद पुत्र अब्दुल गफूर ने मोहल्ले के ही निवासी हाजी मोहम्मद इमरान पुत्र हाजी अब्दुल्ला से 30 लाख रुपये में मकान खरीदा था। उक्त मकान के 25 लाख रुपये अदा कर बैनामा करा लिया गया था और बाकी 5 लाख रुपये के लिए 3 माह का समय रखा गया था लेकिन रजिस्ट्री होते ही हाजी इमरान के पुत्र ने उक्त मकान पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया था और 5 लाख रुपये की मांग की थी। इस मामले में कई बार पंचायते भी हुई तब तय हुआ कि उक्त 5 लाख रुपये विक्रेता के पुत्र को देकर मकान से अवैध कब्जा खाली कराया जाए । मकान खरीदार ने पंचायत की मौजूदगी में 5 लाख रुपये देकर मकान पर कब्ज़ा ले लिया और तय हुआ कि न्यायालय में विक्रेता का पुत्र बयान दर्ज करा कर मुकदमा वापस ले लेगा।इसी मुकदमे को वापस कराने के लिए जब मंगलवार को विक्रेता के पुत्र तसीम से बात की गई तो वह आग बबूला हो गया और 2 लाख रुपये की मांग करने लगा कि जब तक 2 लाख रुपये और नही दोगे तबतक मुकदमा वापस नही लूंगा। मकान खरीदार द्वारा विरोध करने पर तसीम ने मारपीट और गाली गलौच शुरू कर दी और उल्टे पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया।पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी तसीम को महज शांतिभंग में चालान कर मामले से पीछा छुड़ा लिया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
