उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर मुहम्मद अहमद ने लखनऊ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से लौटकर प्रेस को ज़ारी वयान में कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश
पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर आगामी 3 फरवरी से उत्तर प्रदेश के हर जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अकलियत बेदारी तहरीक(अल्पसंख्यक जागरूकता कार्यक्रम)चलाएगी कार्यक्रम का नारा
अल्पसंख्यक कांग्रेस का लक्ष्य
गांव-गांव में अपना अध्यक्ष ,
माज़ी से मुस्तक़बिल तक कांग्रेस आपके दिल तक होगा
कार्यक्रम अभियान की समयावधि- एक महीने होगी
अल्पसंख्यक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य
उद्देश्य- प्रत्येक ज़िले के हर अल्पसंख्यक आबादी वाले गांव-मोहल्ले में अल्पसंख्यक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करना तथा ग्राम स्तर तक संगठन गठित करना है
निष्क्रिय व गैर जिम्मेदार पदाधिकारी की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी ज़िम्मेदारी ना निभाने वाले नेता व पदाधिकारी संगठन से बाहर किया जाएगा

इस अल्पसंख्यक जागरूकता अभियान के तहत अल्पसंख्यक कांग्रेस के सभी प्रभारी कोऑर्डिनेटर महासचिव और सचिव अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में पूरे माह में 3 दिन के लिए 4 बार जाना होगा तथा रात्रि प्रवास भी अपने प्रभार क्षेत्र में ही करना होगा
प्रभारी को एक दिन में 4 गांवों में जा कर ग्राम अध्यक्ष नियुक्त करने हैं
कार्यक्रम की निगरानी व संचालन के लिए
अभियान संयोजक भी नियुक्त किये जायेंगे

अल्पसंख्यक समाज से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पूर्व सांसदों, पूर्व व वर्तमान विधायकों को इस अभियान में जगह-जगह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि बनाया जाएगा और उन्हें निगरानी कमेटी में रखा जाएगा

इस महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक जागरूकता कार्यक्रम का सही ढंग से निर्वाहन व संचालन ना करने वाले कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी
एक माह के इस अल्पसंख्यक जागरूक अभियान की समाप्ति के बाद सभी नवनियुक्त गांव-मोहल्ला अध्यक्षों का एक सम्मेलन माह मार्च में लखनऊ में आयोजित होगा जिसे प्रियंका गांधी जी सम्बोधित करेंगी
प्रदेश को-ऑर्डिनेटर मुहम्मद अहमद ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार उत्तर प्रदेश में तेज़ी से बढ़ रहा है हाल में कांग्रेस पार्टी का बेहद सफल कार्यक्रम संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस 80 हजार न्याय पंचायत पहुंची और ग्रामीण स्तर पर लोंगो से जनसंवाद किया
प्रदेश की जनता का रुझान तेज़ी से कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com