नशेड़ी बेटे ने शराब पीने से रोकने पर पिता के ऊपर लाठी डंडे और फावड़े से हमला कर दीया आरोपी ने पीट पीट कर पिता की हत्या कर दी हालांकि परिवार वालो ने देर रात तक पुलिस मैं कोई तहरीर नही दी इसी वजह से पुलिस देर रात तक मामले मे पल्ला झाड़ती रही बाद मैं देर रात गांव भायपुर पहुच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव भायपुर निवासी हरपाल सिंह 40 किसान था बताया गया कि हरपाल का बड़ा बेटा विशाल शराब पीने का आदि था अक्सर वह शराब पीकर हंगामा करता था परिवार के साथ पड़ोसी भी परेशान हो गए शुक्रवार की देर शाम करीब 6 बजे विशाल घर से बाहर जाने लगा उसी दौरान पिता हरपाल सिंह न उसे हिदायत डिकी शराब मत पीना यह बात उसको इतनी नागवार गुजरी की वह पिता से विवाद करने लगा इसके बाद आरोपी ने लाठी से पिता को लहूलुहान कर दिया और हरपाल सिंह के सिर पर फावड़े से भी वार कर दिया पुत्र की पिटाई से घायल हरपाल लहूलुहान होकर वही गिर गया आनन फानन वही गिर गया परिवार के लोग उसे लेकर ठाकुरद्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहाँ से उसे लेकर काशीपुर के अस्पताल मे ले गये जहा डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया बाद मैं परिजनों शव लेकर सीधे गांव चले गए उधर वारदात के बाद बेटा विशाल फरार हो गया इस संबधं मैं ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि मामले मैं कोई तहरीर नही मिली है एसएचओ ने कहा कि पुलिस टीम गांव पहुँच कर शव को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम कराने का प्रयास कर रही है परिवार वाले पोस्टमार्टम को भी तैयार नही है यदि परिजन तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com