-उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू कर दिया गया है। इस विषय में बताते हुए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड शिक्षक पात्रता की परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च को है इसके लिए हमारी 29 परीक्षा शहर निर्धारित किए गए हैं। इन 29 शहरों में 2 पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण तरह पालन किया जाएगा। यू टेट के लिए अभ्यर्थी आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी तक परीक्षार्थी कर सकते हैं तथा 20 फरवरी तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। नीता तिवारी ने बताया कि यह परीक्षाएं प्राथमिक व जूनियर शिक्षक बनने के लिए 29 शहरों में 2 पालीयों में संपन्न होंगी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
