आरओबी निर्माण के चलते जनमानस को हो रही भारी परेशानी का संज्ञान लेते हुए आज आम आदमी पार्टी ने काशीपुर में मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा कर सरकार को यह जता और बता दिया कि जनता की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण कराने और उसे मौलिक अधिकार दिलाने में वह कतई ढील नहीं बरतेगी। "आप" के इस कदम की जहां क्षेत्र भर में प्रशंसा की जा रही है, वहीं एक सवाल भी काशीपुर की फिजाओं में तैर गया है कि आखिर इस ज्वलंत समस्या का निस्तारण कराने में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने अहम भूमिका क्यों अदा नहीं की। वहीं पुतला फूंकने तक सीमित कांग्रेस भी मित्र विपक्ष की भूमिका निभाती बताई जा रही है। हालांकि, बसपा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। बहरहाल, समस्याओं के प्रति सजग रहने का लाभ आगामी विधानसभा एवं निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को अवश्य मिलेगा। ***यहां व्यक्तिगत तौर पर एक बात अवश्य लिख दूं कि मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। मेरा लक्ष्य समस्याओं को उजागर करना और उनका निस्तारण कराना है।*

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com