ठाकुरद्वारा जिला जज देवी शंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने सिविल जज न्यायालय का निरीक्षण किया इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देकर एन आई एक्ट के मुकदमे वापस सिविल जज न्यायालय स्थानांतरित कराने की मांग की है
बुधवार को जिला जज देवी शंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने सिविल जज न्यायालय का निरीक्षण किया इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सफदर रजा नकवी और ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष ठाकुर पुष्पराज के नेतृत्व में ज्ञापन देकर कहा कि एन आई एक्ट के मुकदमे मुरादाबाद मुख्यालय स्थित न्यायालय में स्थानांतरित कर दिए गए हैं तहसील ठाकुरद्वारा के बहुत से गांव की दूरी मुरादाबाद मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर है ऐसी स्थिति में संबंधित बात कार्यों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जनहित में इन मुकदमों की सुनवाई पहले की तरह ठाकुरद्वारा में ही वापस सुचारू कराई जाए । जनपद न्यायाधीश देवी शंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया कि गंभीरता से विचार किया जाएगा अधिवक्ताओं में सफदर रजा नकवी, नवीन कुमार यादव, दिगपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सुलेमान अहमद अंसारी, दिगपाल सिंह व नरेंद्र सिंह आदि दर्जनों अधिवक्ता गण मौजूद रहे ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com