नेपाल ने अब भारतीय वनकर्मियों के गश्त में बाधा डालना शुरू कर दिया है। नेपाल पुलिस ने चम्पावत के वनकर्मियों के नोमैंस लैंड के बाद नेपाल जंगल पार करते हुए भारतीय वन क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दी है। ऐसे में वनकर्मी जान जोखिम में डालकर शारदा नदी से ट्यूब के सहारे गश्त पर जा रहे हैं।
बीती 22 जुलाई को टनकपुर के पास स्थित ब्रह्मदेव में इंडो-नेपाल बॉर्डर के नोमैंस लैंड को लेकर विवाद सामने आया था। उसके बाद से नेपाल की ओर से लगातार मामले को तूल दिया जा रहा है।
जिसका सामना अब भारतीय वनकर्मियों को भी करना पड़ रहा है। आमतौर पर विवाद से पूर्व भारतीय वनकर्मी लगातार गश्त के लिए नेपाली क्षेत्र ब्रह्मदेव की सीमा के बाद भारतीय वन क्षेत्र में गश्त के लिए जाती थी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
