आज दिनांक 7 /1/ 2021 को मुरादाबाद महानगर के करुला क्षेत्र अमन शादी हॉल में शाहनगर आयुक्त द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में शाहनगर आयुक्त से लेकर नगर निगम चीफ दिलशाद भाई ओर करुले के सारे पार्षद ओर सफाई नायक क्षेत्र के सफाई कर्मी मौजूद रहे उनकी मौजूदगी में डॉ जमाल ने रहमत नगर वार्ड 51 के पार्षद पर सीधा आरोप लगाते हुए उनके सामने कहा कि रहमत नगर और कर्बला का मैन नाला जोकि चौड़ा होना मांग रहा है इसको चौड़ा कराया जाए रहमत नगर मोहताज खाने की जो पुलिया है इस पुलिया को जो 2 फीट ऊंचा कर दिया गया है जिसके कारण कर्बला क्षेत्र के वासियों का आना जाना दुश्वार हो गया है हर दिन कई गाड़ियां पलटटी हैं और लोग चोटिल होते हैं और कहा कर्बला डॉक्टर वाली डॉ जमाल वाली गली का बहुत बुरा हाल है डंडे टूटे हुए हैं जर्जर हालत में हैं कई बार इसकी शिकायत कर दी गई लेकिन क्षेत्रीय पार्षद इस बात को देखते हुए इसका निर्माण कार्य नहीं कराता कि यह गली डॉ जमाल की है इसी को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई और निर्माण कार्य कराने का शहानगर आयुक्त जी ने आश्वासन दिया की जल्दी निर्माण कार्य करा दिया जाऐगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
