ठाकुरद्वारा : अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियो को संबोधित एसडीएम को सौपा ज्ञापन तहसीलदार पर भृष्टाचार के आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए शीघ्र ही तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो वह 27 जनवरी से समस्त राजस्व न्यायालय व रजिस्ट्री कार्यालय के कार्यों का बहिष्कार करने करने की चेतावनी दी पिछले लंबे समय से ठाकुरद्वारा बार व सिविल बार के अधिवक्ताओं और तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के स्थानांतरण को लेकर विवाद चल रहा है तहसीलदार द्वारा पकड़ी कई मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को खनन की कार्रवाई की गई थी ट्रैक्टर ट्रॉली रिलीज होने के आदेश के बाद अधिवक्ता ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाने गए थे तब तहसीलदार के कर्मचारी व अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हो गई थी इसपर तहसीलदार द्वारा कोतवाली में अधिवताओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था सोमवार को एक बार फिर दोनों बार सिविल बार व ठाकुरद्वारा बार के दर्जनो अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी और आयुक्त को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को सौंपकर तहसीलदार पर भृष्टाचार के आरोप लगाए हैं ज्ञापन में कहा गया है कि काफी दिनों से तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी तहसीलदार अपनी हठ धर्मिता और मनमानी पर अड़े हुए हैंअधिवक्ताओं का कहना था कि पिछले काफी दिनों से कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई जिससे वादकारियों व अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है अधिवक्ताओं द्वारा दिये गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि तहसीलदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वह समस्त राजस्व न्यायालय का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे तथा रजिस्ट्री कार्यों को भी बाधित किया जाएगा इस अवसर पर दिग्पाल सिंह ठाकुर ब्रजेन्द्र सिंह,धर्मपाल विश्नोई, योगेन्द्रपाल यादव, नरेंद्र सिंह, सफदर रजा नकवी,सतीश वत्सल, चौधरी रनवीर सिंह, मोहसिन अमीर, विकास सिंह, वाजिद अली, मोहम्मद मोहसिन सिद्दीकी, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
