सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ताबड़तोड़ पूछताछ और जांच कर रही है। आज सीबीआई की जांच का 9वां दिन है। इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से दूसरे दिन (शनिवार को) को भी सीबीआई की पूछताछ जारी है।सांताक्रूज के DRDO गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती के अलावा सुशांत का दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, उनके कुक नीरज और सुशांत के स्टाफ मेंबर भी मौजूद है। इससे पहले कल यानी शुक्रवार को सीबीआई ने इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को समन भेजा और लंबी पूछताछ की। डीआरडीओ गेस्ट हाउस में  रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की और इस दौरान कई सवाल किए गए। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने रिया को आज यानी शनिवार को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। 

Sushant Singh Rajput Death case Live Updates:

  • सीबीआई पिछले डेढ घंटे से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिये उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को यहां 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पहली बार सीबीआई के सामने पेश हुईं रिया रात नौ बजे के बाद सांताक्रूज में डीआरडीओ अतिथि गृह से रवाना हुईं। इससे पहले रिया सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर अपने घर से अतिथि गृह के लिये निकली थीं, जहां सीबीआई की टीम ठहरी हुई है।

आठ दिन से सीबीआई की जांच
सीबीआई की टीम सुशांत मौत मामले की जांच के लिये बीते आठ दिन से शहर में है। शुक्रवार को जहां उसने रिया से पूछताछ की, वहीं गुरुवार को उसने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था। 

किस-किससे पूछताछ और किसके बयान दर्ज
सीबीआई अब तक सिद्धार्थ पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने सुशांत राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर और अकाउंटेंट रजत मेवाती के बयान भी दर्ज किए हैं।

गौरतलब है कि सीबीआई के मामले की जांच का जिम्मा संभालने से पहले मुंबई पुलिस ने राजपूत आत्महत्या के सिलसिले में रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था। गौरतलब है कि 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में फंदे से लटका हुआ मिला था।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com