अलका जौहरी हत्याकांड मैं किराएदार युवक गिरफ्तार
ठाकुरद्वारा 17 जनवरी को राज्य सीमा पर अज्ञात महिला की लाश बरामद हुए थी महिला की पहचान काशीपुर निवसी अलका जौहरी के रूप हुई है पुलिस ने हत्या के मामले मे अलका जौहरी के मकान मैं किरायदार रह चुके युवक को गिरफ्तार कर लुटे गए जेवरात ओर स्कूटी बरामद कर ली है राज्य सीमा पर मिस्सर वाला बीती 17 जनवरी को अज्ञात महिला की लाश मिली थी पुलिस ने महिला की शिनाख्त काशीपुर के वैशाली कलोनी निवासी अलका जौहरी रूप मे की थी अलका के भाई अनुज जौहरी ने मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र के निवासी जोगेंद्र पुत्र सीताराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी अलका जौहरी के बैग मैं 50 हजार रुपए के जेवर लॉकर की चाबी व अन्य कीमती समान था जो शव के निकट से बरामद नही हुई थी पुलिस ने अलका जौहरी ओर उसके पूर्व किरायदार जोगेंद्र के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया तो पाया कि दोनों के बीच काफी लबे समय से सम्पर्क बने हुए थे पुलिस का कहना है कि मोटी रकम व जेवर हड़पने का इरादे से अलका जौहरी की हत्या की गई थी पुलिस ने हत्या के आरोप मैं जोगेंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28,500 रुपए नगद दस लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर ओर स्कूटी बरामद कर ली है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
