भगतपुर में आपस मे भिड़े मैक्स व ट्रक, मैक्स चालक की मौके पर मौत
ठाकुरद्वारा । देर रात ट्रक और मैक्स गाड़ी में टक्कर हो जाने पर मैक्स के चालक की मौके पर मौत हो गयी। हादसे में आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। रात लगभग 9 बजे भगतपुर थाना क्षेत्र के रोशनपुर बहेड़ी निवासी प्रेम सिंह मैक्स गाड़ी में आनंद राइस मिल काशीपुर से मजदूर भरकर भगतपुर की दिशा में जा रहा था। मैक्स काशीपुर दलपतपुर अलीगंज मांग पर राज्य सीमा पर पेगा के निकट पहुंचे तो अचानक विपरीत दिशा से आ रहै ट्रक के अनियंत्रित हो जाने पर दोनों वाहनों की आमने सामने की भिड़त हो गई दुघर्टना मैं रोशनपुर बहेड़ी निवासी प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मैक्स मैं सवार भगतपुर निवासी आधा दर्जन मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए देर रात उन्हें बेहद गम्भीर हालात मैं काशीपुर ले जाया गया है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
