ठाकुरद्वारा। मिशन शक्ति के अंतर्गत मुस्लिम इंटर कालेज में आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारियां दी गई। मंगलवार को नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य लोकमान सिंह द्वारा छात्राओं को सूक्ष्म व्यायाम कराते हुए आत्मरक्षा के टिप्स दिए और पुलिस हेल्पलाइन के नंबर उपलब्ध कराएं। छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णः पालन करते हुए आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें छात्राओं को सूक्ष्म व्यायाम कराते हुए किक पंच ब्लाक हाथ की पकड़ को छुड़ाना एवं काउंटर अटैक करने का अभ्यास कराया इस दौरान मास्टर अकबर अली, मोहम्मद फैजान, फरद अली, उस्मान अहमद, मोहम्मद जिलानी आदि उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
