ठाकुरद्वारा पैसे के लेन देन के बहाने से युवतियों को बुलाकर दंपति सहित तीन लोगों ने मारा पीटा युवती की शिकायत पर पुलिस ने दंपति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है उत्तराखंड के थाना जसपुर निवासी निशा चौहान ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि थाना नौगांवा के गांव डेरी खुर्रम निवासी नरेश कुमार पुत्र लाल सिंह व उसकी पत्नी मीना देवी और एक अज्ञात व्यक्ति ने नगर के रतुपूरा मोड़ पर उन्हें पैसे के लेनदेन की बात करने के बहाने से बुलाकर गाली गलौच करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया मारपीट के दौरान हंगामें की सूचना पर पँहुची पुलिस सभी को कोतवाली ले आयी । जहां पुलिस ने निशा चौहान की तहरीर पर नरेश कुमार , उसकी पत्नी मीना देवी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नरेश कुमार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
