ठाकुरद्वारा बाइक का पहिया गड्ढ़े में पड़ जाने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा से चिकित्सकों ने उसे हॉयर सेंटर रैफर कर दिया जनपद बिजनोर के कस्बा नहटौर निवासी अक्षय पुत्र मनोज अपने साथी राजा पुत्र मनोज व राजा पुत्र नरेश के साथ बाइक से नहटौर से ठाकुरद्वारा की दिशा में आ रहा था ।इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर के पास उसकी बाइक का पहिया गड्ढे में गिर जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक के पीछे बैठा राजा पुत्र मनोज सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
