बिजनौर पुलिस को उसवक्त बड़ी सफलता मिली जब वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। चोरों की निशानदेहि पर पुलिस ने इनके पास से 2 लग्जरी कार और 4 बाइके बरामद की हैं। गिरफ्तार हुए चोर अंतरप्रांतीय वाहन चोर गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आज इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल बिजनौर स्वाट टीम व चाँदपुर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान अंतरप्रांतीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 2 लग्जरी कार हौंडा सिटी व सेंट्रो और 4 बाइके जोकि काफी महंगी है बरामद की हैं। पकड़े गए चोर दिल्ली व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर सस्ते दामो में बेचने का काम करते थे। पुलिस द्वारा इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है पकड़े गए दोनों चोरों पर थाने में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। एसपी बिजनौर ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार हुए दोनों चोरों को जेल भेज दिया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com