धामपुर में विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त नेतृत्व में हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सुबह नगीना मार्ग स्थित बाग रामलीला परिसर पर एकत्र हुए। यहां से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि समर्पण अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बाइक रैली पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। डीजे की धुन पर धार्मिक व देशभक्ति के गीत बजाए गए और जय श्रीराम का उद्घोष किया गया। लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की गई। सुरक्षा के मद्देनजर बाइक रैली में स्थानीय पुलिस मौजूद रही। बाइक रैली में जिलाध्यक्ष अनिल के.गोयल, जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी एडवोकेट, शैलेन्द्र गहलौत, योगी सेना के जिलाध्यक्ष अक्षत रस्तौगी, बजरंग दल के जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार, नगर संयोजक सत्यम रस्तौगी, तुषार, अभिषेक रस्तौगी, चित्रीत राजपूत आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे। उधर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण त्यागी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
