ठाकुरद्वारा मोबाइल पर बात करने से नाराज पति सहित ससुराल वालो ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई कोतवाली के शहबाजपुर कला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मैं मोबाइल पर अपने मायके वालो से बात कर रही थी तभी मेरे पति अपने परिजनों के साथ आकर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान मेरे पति व अन्य ससुराल वालो ने मेरे शरीर के गहने आदि छीन कर घर से निकाल दिया महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
