उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के बरहज में सोमवार को एक बगीचे में एक के बाद एक कुल तीन कौओं, एक महोख व एक चमगादड़ की मौत हो गई। पांच पक्षियों की मौत से लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत है। जहां जानकारी पर पहुंचे पशुपालन व वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। पशुपालन विभाग की टीम ने मृत पक्षियों को दफनाते हुए मामले से उच्चधिकारियों को अवगत कराया।
बरहज नगर के पैना टैक्सी स्टैंड से उत्तर शंकर दास कुटी से सटे एक बगीचे में सोमवार शाम तीन कौए व एक महोख मृत मिले।जहां पतंग उड़ाने गए वार्ड के भव्यांश गुप्ता ने मृत पक्षियों को देख शोर मचाया। बाद में घर पहुंचे भव्यांश ने इसकी जानकारी पिता राजेश गुप्ता को दी। वहीं, बगीचे से सटे डॉ प्रमोद शाही के छत पर एक चमगादड़ मृत मिला। घटना की जानकारी होते ही लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत फैल गया। मंगलवार सुबह बगीचे में पहुंचे वन विभाग के एक कर्मचारी ने मृत पक्षियों को देख मामले से रेंजर राणा प्रताप सिंह को अवगत कराया। कुछ देर बाद बगीचे में टीम के साथ पहुंचे उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बरहज डॉ अनिल कुमार कुशवाहा ने निरीक्षण किया। बाद में पशुपालन विभाग की टीम ने मृत पक्षियों को बगीचे में ही दफना दिया।
बगीचे से सटे एक बैंगन के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया है। कीटनाशक दवाओं के प्रभाव से ही पक्षियों की मौत हुई है। बगीचे में मृत मिले पक्षियों को दफना दिया गया है। मामले से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को अवगत कराया गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com