ठाकुरद्वारा के रामसरन लाल मैमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुरा पदार्थ में मिशन शक्ति कार्य योजना के अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द जयंती – “ राष्ट्रीय युवा दिवस “ अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन ख्यति प्राप्त महिलाओ / बालिकाओ के सम्बन्ध में जानकारी हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय की छात्राओ ने प्रतिभाग किया तथा छात्राओं कुमारी तुषा नाजिया नरगिस ने महिला सशक्तिकरण के विषय में अपने अपने विचार प्रस्तुत किये प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना जी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके चरण कमलों में नमन करते हुए उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए उनके विचारों को आत्मसात करते हुए सफलता के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह सतीश कुमार जयपाल सिंह विकेश कुमार मोहम्मद रिजवान नवोदित कुमार निर्देश कुमारी अभय सक्सैना एवं अमन सक्सैना का विशेष सहयोग रहा

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com