मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर भाई और बहन की मौत हो गई। दोनों मदरसे में पढ़ाई करके घर लौट रहे थे। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर एसएसपी ने भी फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों को ढांढस बंधाया। साथ ही, हर संभव मदद किए जाने का भी आश्वासन दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
कटघर थाना क्षेत्र के कबीर नगर निवासी बब्बू खान पुत्र जमीर खान टैंपो मिस्त्री हैं। चार बच्चों इरशाद, इशहाक, फातिमा व आसिमा के साथ रह रहे थे। इशहाक 8 और फातिमा 6 रेलवे लाइन पार स्थित मदरसे में पढ़ने जाते थे। सोमवार दोपहर दोनों भाई-बहन पढ़ने के लिए गए थे। शाम के समय दोनों बच्चे पढ़ाई करके घर लौट रहे थे। बताते हैं कि प्रेम वंडर लैंड क्रासिंग के पास दोनों भाई-बहन अन्य बच्चों के साथ खेलने लगे। खेलते-खेलते दोनों रेलवे लाइन पर पहुंच गए। इसी बीच दोनों बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चों की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पिता बब्बू खान के अलावा मां आशिया और भाई इरशाद और आसमा मौके पर पहुंची। शव देखकर परिवार वालों का बुरा हाल हो गया। जानकारी पाकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चों के पिता बब्बू खान से बातचीत करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
दो बच्चों के शव देखकर बेहोश हो गई मां
मुरादाबाद। सूचना पाकर बब्बू खान के अलावा उनकी पत्नी आशिया खान भी प्रेम वंडर लैंड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। दोनों बच्चों फातिमा और इशहाक का शव देखकर आशिया बेहोश हो गईं। बब्बू खान का भी बुरा हाल हो गया। रिश्तेदारों के अलावा आसपास रहने वाले लोगों ने किसी तरह दंपति को ढांढस बंधाया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
