काशीपुर। उत्तराखंड
नगर की प्रमुख सामाजिक एवं पर्यावरण संस्था क्लीन एंड ग्रीन द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को संस्थापक/अध्यक्ष श्री अजय चौधरी के दिशानिर्देश पर गर्म जैकेट का वितरण किया गया। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर संस्था द्वारा शीतकाल को देखते हुए संस्था की सदस्य पूनम मंझरिया के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने हेतु 2 दर्जन गर्म जैकेट का वितरण कार्यक्रम उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र गर्ग के प्रतिष्ठान रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कान्हा होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती रमा गर्ग एवं श्रीमती पूनम मंझरिया रहीं।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष सर्वेश बंसल, मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा, पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गर्ग, उपाध्यक्ष प्रवेश राठी, सचिव सत्यप्रकाश भटनागर, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, संयुक्त सचिव विकल्प गुड़िया, डॉ एम ए राहुल, प्रिंस अरोरा, प्रमोद बंटी चौहान तथा सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज़ मन्सूरी के अलावा महिला विंग अध्यक्ष अर्चना लोहनी, रमा गर्ग, एवं पूनम मंझरिया आदि संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
