ठाकुरद्वारा । कोतवाली क्षेत्र के थाना भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलपुरी बमनिया में उस समय हड़कंप मच गया जब दबंगों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला एंव परिजनों के साथ मारपीट की। बता दें कि दौलपुरी बमनिया की रहने वाली 50 वर्षीय शकीला पत्नी असगर अली शनिवार की देर शाम अपने परिवार के साथ घरेलू काम काज में लगी हुई थी। पीड़िता के पति को दबंगो ने फोन पर गाली-गलौच की, विरोध करने पर गांव के ही रहने कमर अली, समर अली, मौ0 रफी आदि लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए तथा मारपीट करने लगे। बचाने आए परिजनों से भी गाली-गलौच एवं मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उक्त सारे लोग दबंग प्रवर्ती के हैं। वायरल आॅडियो में दबंग खुलेआम धमकी दे रहे हैं जिससे साफ स्पष्ट है कि पीड़ित के परिजनोंं को जान का खतरा है। पीड़िता ने यह भी कहा है कि पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई काई कार्यवाही नहीं हुई जिससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
