काशीपुर उत्तराखंड
वॉइस ऑफ स्टूडेंट के अध्यक्ष मुमताज मन्सूरी ने लक्ष्मीपुर माइनर में आये दिन होने वाले हादसों से बचने के लिए गूल की घेराबंदी करने की मांग की है।
मुमताज मन्सूरी ने कहा कि 2 साल पहले गूल में गिरकर एक मासूम की असमय मौत हो गयी थी जिसका दुःख आजतक है परन्तु प्रशासन ने अभी तक गूल की घेराबंदी नही की है। जिससे आये दिन उसमे घोड़ा बुग्गी चालक, कभी रिक्शा कभी बाइक सवार गूल में गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
एक बार गुल में गाय भी गिरकर घायल हो चुकी है जिसे लोगों की मदद से बामुश्किल निकाला गया था।
मुमताज मन्सूरी ने कहा कि बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने के कारण गुल दिखायी नहीं देती है जिसके कारण महिलाएं एवं बच्चे इसमे गिरकर घायल हो जाते हैं।
मुमताज मन्सूरी ने मांग की है कि जबतक लक्ष्मीपुर माइनर भूमिगत नही की जा रही तबतक इसकी घेराबंदी की जाए या इस पर जाल बिछा दिया जाए जिससे होने वाले हादसों से बचा जा सके।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
