ठाकुरद्वारा बसपा नेता की बाइक को दिन दहाड़े कोर्ट के पास से चोरी कर लिया बाइक चोरी की घटना से हड़कंप मच गया बसपा नेता ठाकुरद्वारा निवासी डॉ . रामपाल सिंह गौतम दोपहर करीब दो बजे बाइक से किसी काम से आए थे कोर्ट के पास उन्होंने अपनी बाइक को लॉक कर खड़ा कर दिया कुछ समय बाद बसपा नेता काम निपटाकर वापस आए तो उनकी बाइक गायब थी उन्होंने बाइक गायब होने पर शोर मचाया । लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई दिन दहाड़े बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई लोगों का कहना है कि यहां से कई बाइके चोरी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है बसपा नेता डॉ . रामपाल सिंह गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com