देवरिया: कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीनेशन की तैयारी जोरो पर है। बिना पंजीकरण के वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। इसके लिए लोगों को पंजीकरण करना होगा और आइडी कार्ड भी दिखाना होगा।
सीएमओ डा.आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि वैक्सीनेशन तीन समूहों में बांटा गया है। प्रथम समूह में हेल्थकेयर, दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं। इसके बाद अन्य आम लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले पंजीकरण करना होगा। उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से ही उन्हें निर्धारित समय पर बुलाया जाएगा। पंजीकरण के लिए यह जरूरी
आधार कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस, वोटर आइडी व पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायक को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक, पोस्टआफिस द्वारा जारी पासबुक, लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी आइडी कार्ड

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
