पन्ना 05 जनवरी 21/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा ईव्हीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ सुरक्षा में तैनात सशस्त्र बल के जवानों से चर्चा की। उन्होंने अग्निसमन के लिए वेयर हाउस में की गयी व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सीजफायर सेलेण्डरों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री ओ.पी. गुप्ता, सहायक कोषालय अधिकारी श्री रामप्रताप प्रजापति एवं निर्वाचन से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com