बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलने नवाब गेट बिजली घर पहुंचे अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने कहा कि बिजली विभाग अब भी लोगों के अधिक बिल भेजने से बाज नहीं आ रहा है, उन्होंने कहा कि जब गरीब आदमी अपनी परेशानी लेकर अधिकारियों के पास पहुंचता है तो वे उसकी समस्या को सुनने के बजाय उसे चोर साबित करने की कोशिश करते हैं, आज सुबह लोगों के बुलावे पर मोहल्ला नाला पार, मजार अल्लाह हू दादा पर पहुंचे सैयद विक्की मियां ने लोगों के साथ प्रदर्शन कर वहां से बिजली घर पहुंचे और गरीबों की समस्या से अधिशासी अभियंता को अवगत कराया, अधिशासी अभियंता ने मिक्की मियां से कहा कि लोगों को बिजली चोरी ना करने के सिलसिले में जागरूक करें विक्की मियां ने कहा कि सभी लोग बिजली की चोरी नहीं करते हैं उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही चेकिंग से लोग परेशान हैं विक्की मियां ने कहा कि जनता जागरूक है और वह अपने अच्छे और बुरे को समझती है लेकिन बिजली विभाग निरंतर जनता को चोर साबित करने पर तुला हुआ है विक्की मियां ने कहा कि बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारियों का ठीकरा जनता के सर फोड़ रहा है, अधिकारियों को चाहिए कि वह जांच करें और जांच उपरांत ही कोई फैसला लें विक्की मियां ने कहा कि आए दिन आ रहे नोटिसो से रामपुर के मोहल्ला बेरियान, घेर मियां खां, बांग्ला आजाद खा, नाला पार, मोरी गेट आदि मोहल्लों से लगातार परेशान हाल लोग उनके पास आ रहे हैं उन्होंने कहा कि रिक्शा चालक, और जिनके घरों पर टीन शेड पड़े हुए हैं, दरवाजे टूटे हुए हैं उनके घर पर 70-70 हजार रुपए के बिल भेजे जा रहे हैं, यह जनता के साथ जुल्म और ज्यादती नहीं है तो क्या है इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में शकील अहमद मंसूरी, प्रेम सिंह, भूकन, हाजी परवेज, तनवीर अहमद, फरमान, रुमान खां, समी ख़ा, तारिक़, राहिल, आमिर, शारिब, शराफत, वाजिद आदि मौजूद शामिल थे,

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
