ठाकुरद्वारा बच्चों से मिलने गई महिला को उसके पति ने मारपीट कर अपन घर से निकाल दिया ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला वार्ड 20 बिजलीघर के पीछे निवासी कोसर जहां पत्नी मोहम्मद यासीन मिस्त्री ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व हुई थी उसका पति उसे आए दिन मारता पीटता है इसलिए वह अपने मायके में रह रही है महिला का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं जो उसके पति के पास रहते हैं उसका पति उसे बुलाने उसके मायके नहीं आया जिस पर वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने पति के घर पहुंच गई महिला का कहना है कि उसके देखकर उसका पति भड़क गया पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे धक्के देकर अपने घर से निकाल दिया महिला ने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com