kgmu के पल्मोनरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर वेद प्रकाश
से खास बातचीत
डॉक्टर वेद प्रकाश जी ने बताया लोग कॉरोना आपदा व लॉक डाउन के बाद ढील मिलने पर घोर लापरवाह हो गये हैं हर मूवमेंट पर लापरवाही करते देखे जा सकते हैं जोकि पूरी तरह से गलत व खतरनाक है जैसा कि देखने में आ रहा है कि कॉरोना ने नये सिम्पटम में खतरनाक अन्दाज़ में दस्तक दिया है और अब ये पहले से ज़्यादा ख़तरनाक है।
डाक्टर वेद प्रकाश ने कहा कि अभी कॉरोना का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है लोग मास्क ज़रूर लगायें उचित दूरी ज़रूर बना कर रखें और खान पान पर खास ध्यान दें
खाने की थाली को पाँच रंग में रंग कर इस्तेमाल करें यानि हरी सब्ज़ीयां दाल व सलाद ज़रूर इस्तेमाल करें यहाँ तक पानी भी।
उन्होंने ये भी कहा कॉरोना के शुरुआती लक्षण सर्दी जुकाम या मामूली बुखार ही लगता है इसलिए इतना होने पर चौकन्ना हो जायें और एहतियात बरतें गाईड लाईन का पालन करें और स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें। डाक्टर वेद प्रकाश जी ने कहा कॉरोना योद्धा बन कर डट कर सामना करें इससे डरना नहीं है इसको डरा कर भगाना है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
